Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2900 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, बिग बुल के पास हैं 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan Company) के शेयरों में बुधवार को गिरावट का रुख है। मार्च 2022 तिमाही में टाइटन कंपनी के मुनाफे में 7 फीसदी की गिरावट आई है और शायद इसी वजह से टाइटन के शेयरों में गिरावट है। मुनाफे में गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज हाउस टाइटन कंपनी के शेयरों पर बुलिश हैं। टाइटन के शेयरों के लिए 2900 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया गया है। टाइटन कंपनी में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है। झुनझुनवाला फैमिली के पास टाइटन कंपनी के 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं। 

टाइटन के शेयरों को 2900 रुपये तक का टारगेट प्राइस 
घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन कंपनी के शेयरों पर बाय (Buy) रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 2900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि गोल्ड प्राइसेज में उतार-चढ़ाव और कोविड-19 से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद FY22 को खत्म हुए पिछले 5 सालों में कंपनी का अर्निंग सीएजीआर 24 पर्सेंट रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा और अगले कुछ सालों में 20 फीसदी से ज्यादा का अर्निंग CAGR रह सकता है। ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने टाइटन के शेयरों को ऐड (Add) रेटिंग दी है और 2,550 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।