Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

3 दिन लेट मिलेगा हरियाणा से नोहर फीडर को पानी, धरना जारी

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। हरियाणा द्वारा नोहर फीडर की बंदी तीन दिन ओर बढ़ा दी हैं। बता दें कि 6 को हरियाणा द्वारा नोहर फीडर में पानी छोडनÞा था। कार्यवाहक एकक्सईएन मोहनलाल मालवा ने बताया कि हरियाणा से किसी कार्य के चलते 6 की बजाए 9 को नोहर फीडर में पानी छोड़ा जाएगा। विभाग द्वारा फेफाना हेड से 10 जनवरी से रेगुलेशन जारी किया जाएगा। उधर,गांव जसाना में संयुक्त किसान संघर्ष समिति की तत्वावधान में नोहर फीडर में बिना उतार-चढ़ाव के लगातार 200 क्यूसेक पानी चलाने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। इधर, खिनानिया वितरिका के रतनपुरा पर गुरूवार को साधारण किसान कमेटी की बैठक महेन्द्र बिजारणियां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों ने नहरी पानी संबंधी समस्याओं पर चर्चा की कर मांग पत्र लिखा। ओर विधायक अमित चाचाण से मिलकर नोहर फीडर में बिना उतार-चढ़ाव के लगातार किसानों को पूरा पानी दिलाने की मांग की। विधायक ने हरियाणा से अधिकारियों से वार्ता की। बैठक में कमेटी अध्यक्ष जयलाल, महावीर, हरदत दईया, शंकर कूकणा, भीयाराम, हनुमान सहारण, भानीराम कड़वासरा सहित किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *