Tuesday, September 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

30,000 विद्यार्थियों को कोचिंग योजना का लाभ

मुख्यमंत्री गहलोत ने लाभान्वितों की संख्या दोगुनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
जयपुर (वार्ता)।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के लिए गहलोत ने 56.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की गई थी। आशा के अनुरूप योजना की सफलता को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में लाभार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार की गई थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है।