नई दिल्ली
नया वित्त वर्ष शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। ऐसे तीन सबसे महत्वपूर्ण काम हम आपको याद दिलाने जा रहे हैं जिसे 31 मार्च 2022 तक निपटा लें, नहीं तो भविष्य में आपको भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वो काम कौन से हैं-
पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और NPS जैसी योजनाओं में कर लें भुगतान
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) जैसी योजनाओं में निवेश करते हैं तो 31 मार्च से पहले भुगतान कर लें। हर एक वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 250 रुपये, पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए 500 रुपये और नेशनल पेंशन स्कीम अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए 1,000 रुपये का निवेश करना होता है। बता दें, अगर आप समय से भुगतान नहीं करते हैं तो आपको पेनाल्टी देनी पड़ेगी।