Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

31 मार्च तक निपटा लें ये 8 जरूरी काम, नहीं तो देना पड़ेगा जुर्माना! 

नई दिल्ली

मार्च 2022 समाप्त होने में अब महज कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में कई जरूरी काम हैं जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। अगर आप तय समय सीमा में इन कामों का निपटारा नहीं करते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौन से काम हैं जिनका निपटारा इस महीने की आखिरी तारीख तक जरूर कर लेना है। 

ITR फाइलिंग 

एसेसमेंट ईयर 2021-22 की विलबंति इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार अगर आप अंतिम तारीख तक ITR फाइल नहीं करते हैं तो आपको 3 साल से 5 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपने ITR फाइल कर दिया है तो आपके पास 31 मार्च तक उसमें संशोधन करने का भी समय है।