नई दिल्ली
देश में रविवार को 37,645 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 39,674 लोग ठीक हुए और 720 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,759 की कमी दर्ज की गई। हालांकि, महाराष्ट्र में एक्टिव केस का ट्रेंड बता रहा है कि इसमें स्थिरता आ रही है। ऐसे में अब यहां जल्द ही नए केस में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। राज्य में रविवार को एक्टिव केस में 2,165 मामलों का उछाल आया। इस आंकड़े में यहां दो दिन से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को इसमें 1,769 की बढ़ोतरी हुई थी।
देश में कोरोना को मात देने वाले मरीजों का आंकड़ा तीन करोड़ के पार हो गया है। रविवार रात तक 3 करोड़ 7 हजार लोग रिकवर हो चुके हैं। हालांकि, एक्टिव केस कम होने की रफ्तार में कमी आई है। 6 दिनों से लगातार एक्टिव केसेज में 5 हजार से कम की गिरावट देखी जा रही है। 5 जुलाई को 18 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,645
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,674
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 720
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.08 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.08 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.45 लाख