नई दिल्ली
आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने महज एक साल में अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। इस शेयर का नाम है- कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation)। यह इस साल के संभावित मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stocks) में से एक हैं। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation share price) पिछले एक साल में 20,015.38 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न (Stock Return) दे चुका है।
सालभर पहले 39 पैसे का था शेयर
कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 22 सितंबर 2021 को बीएसई (BSE) पर 39 पैसे प्रति शेयर के स्तर पर थे जो अब सालभर में बढ़कर 78.45 रुपये (11 सितंबर 2022 बीएसई का बंद भाव) पर पहुंच गए। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 20,015.38% का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले छह महीने में यह शेयर 27.80 रुपये (11 मार्च 2022 पर बंद भाव) से बढ़कर 78.45 रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में इस शेयर अपने निवेशकों को 183% का रिटर्न दिया। इसी तरह इस साल यह 2,586.64% का रिटर्न दिया है। 3 जनवरी 2022 को कंपनी के शेयर 2.92 रुपये पर थे। हालांकि, पिछले एक महीने में यह शेयर 3.71% नुकसान में है। वहीं, पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर में 1.10% की तेजी आई है।