Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

4 साल से फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस ने 4 साल से फरार वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। जानकारी के अनुसार नोहर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरुका की ओर से एएसआई मुंशी खां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा नम्बर 365/2018 धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट में 4 साल से फरार भालसिंह (51) पुत्र सोहनलाल बिश्नोई निवासी ढाणी रोही भाणा पुलिस थाना आदमपुर जिला हिसार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल धूपसिंह, कांस्टेबल रमेश कुमार, विक्रम कुमार, मनीष कुमार, शुभम, काशीराम शामिल थे। इस कार्रवाई में साइबर सैल हनुमानगढ़ का भी सहयोग रहा।