Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

45 के हुए शरद केलकर:हकलाने की परेशानी के चलते शो से रिप्लेस किए गए थे बाहुबली को आवाज देने वाले शरद केलकर

‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’, ‘दरबान’, ‘लक्ष्मी’, ‘बादशाहो’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके शरद केलकर आज पूरे 45 सालों के हो चुके हैं। टेलीविजन शो से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद शरद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पहचान हासिल की है, हालांकि इस दौरान एक्टर को कई बार उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ चुका है। आज शरद के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कैसा है था उनका संघर्षों से भरा सफर-

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

शरद ने साल 2004 में ग्रासिम मिस्टर इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। इससे पहले शरद फिटनेस ट्रेनर हुआ करते थे। इस कॉन्टेस्ट में शरद फाइनलिस्ट रहे थे जिसके बाद इसी साल उन्हें दूरदर्शन के शो ‘आक्रोश ‘में कास्ट कर लिया गया था। एक्टर साल 2004 की फिल्म ‘हलचल’ में भी कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *