नई दिल्ली
कोरोना महामारी ने शेयर बाजार में सबसे ज्यादा अस्थिरता पैदा की है, जिसके कारण निवेशकों कई मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए भारी रिटर्न मिला है। इस दौरान सबसे अधिक पेनी स्टॉक मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इन शेयरों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। आज हम आपको ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को सिर्फ 6 महीने में 80,000 पर्सेंट का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस स्टॉक का नाम है-एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड यह शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है।
6 महीने में 35 पैसे से 281 रुपये पर पहुंचा
यह मल्टीबैगर स्टॉक NSE पर 27 अक्टूबर 2021 को 35 पैसे के स्तर पर बंद हुआ था। छह महीने बाद अब इस स्टॉक की कीमत 281 रुपये हो गई है। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 80,185.71 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। इस साल 2022 में यह शेयर 44.40 रुपये (3 जनवरी 2022) से बढ़कर 281 पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने 532.88 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। एक महीने में यह शेयर 177.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। 27 जनवरी 2022 को इस शेयर की कीमत 101.15 रुपये थी। वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह शेयर 21.49% भागा है।