नई दिल्ली
LIC पॉलिसी होल्डर्स से लेकर सरकारी पेंशनर्स और टैक्सपेयर्स के लिए काम की खबर है। फरवरी महीना कल खत्म हो रहा है, इससे पहले कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। दरअसल, सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने, LIC पॉलिसी होल्डर को पॉलिसीज से पैन को लिंक करने और टैक्सपेयर्स को आईटीआर वेरिफाई कराने की डेडलाइन कल 28 फरवरी 2022 है। यानी ये तीनों काम करने के लिए सिर्फ एक का मौका है।
सरकारी पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देना जरूरी
अगर आप भी पेंशनभोगी हैं तो आप कल तक में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा दें, वरना बाद में परेशानी बढ़ जाएगी। जीवन प्रमाण पत्र (jeevan pramaan patra) जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है। इससे पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 थी, जिसे बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी पेंशनर को बिना किसी रुकावट के अपनी पेंशन पाने के लिए हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा (Life certificate) करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर आपको अगले साल पेंशन मिलती है।