अपने बेहतरीन अभिनय से कई किरदारों को दर्शकों के दिलों में उतार देने वाले ओम पुरी की आज 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ओम पुरी ने अपने अभिनय के हुनर से दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पद्मश्री अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल किया था, हालांकि ये कम ही लोग जानते हैं कि ओम पुरी का बचपन बेहद गरीबी में बीता। महज 6 साल की उम्र से शुरू हुआ जिंदगी का संघर्ष उनके एक्टर बनने तक जारी रहा है।