Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

614 उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलें क्रमोन्नत

बीकानेर. राज्य सरकार द्वारा शिक्षण सत्र 2021.22 में कुल 614 सरकारी स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है इनमें 475 उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में तथा 139 माध्यमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने के आदेश उप शासन सचिव शिक्षा द्वारा जारी किए गए है।
इन सभी स्कूलों में क्रमोन्नत की गई कक्षाओं मे एक साथ प्रवेश दिया जा सकेगा।
जिन उच्च प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है उनमें कक्षा 9 व 10 में एक साथ प्रवेश दिया सकेगा तथा इन स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों को उसी स्कूल में उनके विषय के वरिष्ठ अध्यापक के रूप में तथा शारीरिक शिक्षक को उसी स्कूल में समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों का 6 डी के तहत माध्यमिक सेट अप में चयन हो चुका है उन्हें उनके विषय पर उसी स्कूल में समायोजित किया जाएगा तथा शेष लेवल 1 तथा लेवल 2 के शिक्षकों को 3 बी के तहत तब तक वहीं रखा जाएगा जब तक कि माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक नहीं लगाए जाते ।
इसी तरह माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत की गई स्कूलों में शिक्षण सत्र 21-22 में कक्षा 11 व 12 में एक साथ प्रवेश दिए जा सकेंगे । इन क्रमोन्नत की गई स्कूलों में कला संकाय के तीन विषय क्षेत्र की आवश्यकता तथा विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार खोलने के प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *