Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

7वीं की छात्रा से टीचर का रेपकांड

झुंझुनूं

झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके में स्थित स्कूल में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर तीन महीने पहले बच्ची से ऑनलाइन क्लास के दौरान संपर्क में आया था। बच्ची को झांसे में लिया। उसके बाद 5 अक्टूबर को छुट्टी के बाद स्कूल की क्लास में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली। मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जो 2 दिन की रिमांड पर है। वहीं दो महिला टीचरों को भी साथ देने के लिए जेल भेज दिया गया है।

आरोपी हेड मास्टर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि तीन महीने पहले ऑनलाइन क्लास में बच्ची का नंबर मिल गया था। जब स्कूल खुले तो बच्ची से मोबाइल पर चैट करने लगा। अश्लील बातें करते हुए बच्ची को फोटो भेजने लगा। बच्ची ने मना किया तो उसे डराया धमकाया। बच्ची को धमकाकर 5 अक्टूबर को क्लास में बुलाया। फिर रेप कर डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *