Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

80वें ओवर में गेंद पूनम के बल्ले से लगकर कीपर हीली के गल्व्स में गई

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज पूनम राउत ने खेल भावना का परिचय दिया। जिसकी तारीफ विपक्षी टीम सहित कॉमेंटेटर ने भी की। वहीं पूनम की खेल भावना को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पूरा सम्मान दिया और पवेलियन में खड़े होकर उनका स्वागत किया।

दरअसल भारत की बल्लेबाजी के 80वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की सॉफी मोलीन्यूक्स गेंदबाजी कर रही थीं। सामने पूनम राउत थीं। सॉफी की गेंद बाहर जा रही थी। पूनम ने इसे खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद विकेट कीपर हीली के हाथों में चली गई। मोलीन्यूक्स ने अपील की, पर अंपायर ने पूनम को नॉट आउट करार दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम रिव्यू लेने की सोच ही रही थी, तभी पूनम पवेलियन की ओर चल गईं। इसको देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर हैरान थे। पूनम को अंदाजा था कि गेंद उनके बल्ले के किनारे से लग कर ही हीली के पास गई है।

पूनम के इस फैसले को डग आउट में बैठी भारतीय टीम ने भी खड़े होकर सम्मान दिया। वहीं कॉमेंटेटर ने भी पूनम के इस फैसले को खेल भावना बताते हुए बड़ा और बहादुरी भरा फैसला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *