Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

9 लाख 87 हजार रुपए की लागत से बनेगा मिनी पार्क

  • वार्ड 17 में मिनी पार्क का सभापति ने किया शिलान्यास
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन की दीप कॉलोनी, वार्ड 17 में रेलवे अण्डर पास के पास सोमवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां व पार्षद प्रतिनिधि सागर गुर्जर की ओर से मिनी पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मिनी पार्क का निर्माण 9 लाख 87 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। इस दौरान वार्डवासियों की ओर से बंद पड़ी 11 हजार केवी की विद्युत लाइन को मोहल्ले से हटाने की मांग सभापति से की गई। इस पर सभापति ने मौके पर ही विद्युत विभाग के एक्सईएन से बात की। एक्सईएन का कहना था कि अण्डरग्राउंड तार डाली गई है। कभी-कभार जेसीबी मशीन या अन्य कारणों से अण्डरग्राउंड तार कटने के चलते फाल्ट की समस्या के समय काम में लेने के कारण यह 11 हजार केवी लाइन नहीं हटवाई जा सकती। इस पर सभापति ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया कि वे विद्युत विभाग को एक्सईएन को विद्युत लाइन को हटवाने के लिए लिखा जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि मिनी पार्क बनने से वार्ड का सौंदर्यकरण बढ़ेगा। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी पार्क मददगार साबित होगा। पार्षद प्रतिनिधि सागर गुर्जर ने बताया कि दीप कॉलोनी में पूर्व में कोई पार्क नहीं था। यह पहला पार्क है। नगर परिषद की ओर से इस पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। पार्क बनने से मोहल्ले की सुन्दरता में चार चांद लगेंगे। वार्ड 17 की कंग कॉलोनी के वैशाली नगर में भी पार्क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड 17 की दीप कॉलोनी की सभी सड़कें सीसी बना दी गई हैं। वर्तमान में वैशालीनगर में सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। नाला की मरम्मत का कार्य भी हो रहा है। करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से वार्ड 17 में वर्तमान में विकास कार्य प्रगति पर हैं। मिनी पार्क के शिलान्यास के मौके पर संजय सेठी, नंदलाल मिश्रा, प्रेम सैनी, बिहारीलाल, मनोज भारद्वाज, संजय खत्री, ओंकार सिंह, भगवान राम, महावीर सिंह तोमर, गुरमेल सिंह, राजकुमार, सोहनसिंह आदि मौजूद थे।