हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र यश ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा देव शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को दोनों छात्रों का विद्यालय प्रांगण में माला पहनाकर स्वागत किया गया। उच्च अंक हासिल करने पर बधाई दी गई। इस दौरान स्कूटी प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा खुश्बू अग्रवाल का भी माला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय के आशीष छाबड़ा ने बच्चों, अभिभावकों व स्टाफ को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।