बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 40 साल थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात तबियत खराब होने कि वजह से उन्होने सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में मॉडलिंग से की थी।
मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई करने बाद उन्होने 2004 मे ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट मेगामॉडल कॉंटेस्ट’ में हिस्सा लिया और इसमें वह रनर-अप रहे उसके बाद उन्हे म्यूजिक वीडियो में काम किया इस गाने को सिगंर ‘इला अरुन’ ने गाया था।
2005 में सिद्धार्थ ने टर्की में हुए वर्ल्ड बेस्ट मॉडल कॉन्टेस्ट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया और जीते। इस कॉन्टेस्ट में वो पहले इंडियन के साथ पहले एशियन मॉडल बने जिसने यह खिताब जीता। इस जीत के बाद उन्हें बजाज अवेंजर, ICICI और digjam के एडवरटाइजमेंट मिले।

सिद्धार्थ का टेलिविजन का सफर
सिद्धार्थ ने 2008 में अपना टेलीविजन में सोनी टीवी के ‘बाबुल का अंगना छूटे ना’ सीरियल से अपना टेलीविजन में डेब्यू किया, इस सीरियल में वह ‘शुभ राणावत’ के कैरेक्टर में आस्था चौधरी के साथ नजर आए।
2009 में सिद्धार्थ सीरियल ‘जाने पहचाने’ में दिखे इसी साल उनको ‘आहट’ सीरियल के कुछ एपिसोड्स में भी देखा गया।
2011 में सिद्धार्थ राहुल कश्यप के रोल में ‘लव यू जिंदगी’ सीरियल में दिखे। यह सीरियल बॉलीवुड की ‘जब वी मेट’ फिल्म से इंस्पायर्ड था।
2012 में सिद्धार्थ सीरियल ‘बालिका वधु’ में कलेक्टर शिवराज शेखर के रोल में देखने को मिले। इस सीरियल से सिद्धार्थ को फेम मिला। ‘शिव’ के कैरेक्टर के लिए उन्हें ‘इंडियन टेलीविजन अकादमी’ के ग्रेट परफॉमर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला।

सिद्धार्थ का रियलिटी शो में सफर
2013 में सिद्धार्थ ‘झलक दिखला जा’ के 6वे सीजन में पार्टिसिपेंट रहे। 2015 में सिद्धार्थ ने ‘इंडिया गॉट टैलेंट 6’ को भारती सिंह के साथ होस्ट किया।
2016 में ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में हिस्सा लिया और विनर बने।
2019 में टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो माने जाने वाला शो ‘बिग बॉस13’ में आए और इस शो के विनर बने।
बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने 2014 में धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। ‘फिल्मफेयर’ ने इसी साल उन्हें 2014 के ‘बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल’ से नवाजा।
2016 में उन्होंने फिल्म ‘बिजनेस इन ऋतु बाजार’ में काम किया यह कजाकिस्तानी फिल्म थी।
डिजिटल डेब्यू
2021 में उन्होंने सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ सीजन से अपना डिजिटल डेब्यू किया।