Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टूट गई सिडनाज की जोड़ी:सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सदमे में शहनाज गिल, एक्ट्रेस ने खबर मिलते ही रोक दी शूटिंग

बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा है। वे अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं।

सिद्धार्थ के निधन की खबर मिलते ही शहनाज ने रोकी शूटिंग
सूत्रों के मुताबकि, शहनाज को जब यह खबर मिली, तब वे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। सिद्धार्थ के चले जाने की खबर सुनने के बाद उन्होंने तुरंत शूटिंग रोक दी और सेट से चले गईं। हालांकि, शहनाज ने अब तक सिद्धार्थ के निधन को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

‘बिग बॉस 13’ के दौरान शुरू हुई थी सिडनाज की दोस्ती
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद थी। फैंस इस जोड़ी को सिडनाज कह कर बुलाते थे। सिद्धार्थ यानी सिड के निधन के बाद अब यह जोड़ी टूट गई है और नाज अकेली रह गई है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ की दोस्ती बिग बॉस 13 के दौरान शुरू हुई थी। वहीं शो के बाद भी दोनों आखिरी तक अच्छे दोस्त रहे। फैंस का मानना था कि दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे, लेकिन सितारों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। हाल ही में शहनाज गिल और सिद्धार्थ, ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आए थे।

सिद्धार्थ के साथ अपने इक्वेशन के बारे में शहनाज ने कही थी यह बात
शहनाज गिल ने कुछ दिनों पहेल दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की थी और कहा था कि वो उनके लिए ‘फैमिली’ की तरह थे। शो के बाद अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। शहनाज ने सिडनाज की पॉपुलैरिटी को समझाते हुए कहा था, “सिडनाज अभी भी एक क्यों है, इसके पीछे एकमात्र रहस्य यह है कि यह वास्तविक है। हमने एक प्योर रिलेशनशिप शेयर की। मुझे लगता है कि लोग इससे जुड़ते हैं। जिस तरह से उन्होंने मुझे प्यार किया और मुझ पर प्यार बरसाया, मुझे वास्तव में यह बहुत अच्छा लगा। हम दोनों की एक-दूसरे के लिए एक जैसी भावनाएं थीं। यह बहुत प्यारा था। मैं खुद इस बात से सहमत हूं कि सिद्धार्थ के साथ मेरा रिश्ता अलग है। वह मेरी फैमिली की तरह है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *