Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कॉन्स्टेबल की कॉलर पकड़कर भीड़ ने पीटा, VIDEO:आरोपियों को थाने से कोर्ट ले जा रहे थे पुलिसकर्मी, बीच सड़क में डीजे पर नाच रहे लोगों को हटने को कहा तो भड़क गए

नागौर

नागौर जिले में एक कॉन्स्टेबल की भीड़ ने पिटाई कर दी। कॉन्स्टेबल बीच सड़क पर डांस कर रहे लोगों को डीजे की गाड़ी साइड करने के लिए कह रहा था। इतने में वहां डांस कर रहा एक युवक आया और कॉन्स्टेबल की कॉलर पकड़कर एक तरफ ले गया। इस बीच कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने अचानक कॉन्स्टेबल को पीटना शुरू कर दिया। कॉन्स्टेबल जैसे-तैसे वहां से बचकर निकला। हालांकि मामला तीन दिन पुराना है, लेकिन परबतसर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीलवा थाने से 1 सितंबर को चार पुलिसकर्मी दो आरोपियों को मेड़ता कोर्ट ले जा रहे थे। पुलिस परबतसर थाना क्षेत्र के पीपलाद गांव पहुंची तो सड़क पर लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। गांव से रामदेवरा के लिए पैदल यात्रियों का संघ रवाना हुआ था, जिसके स्वागत में यह कार्यक्रम रखा गया था। जाम की वजह से रास्ता नहीं मिलने पर कॉन्स्टेबल लीलाधर ने डीजे वाहन के ड्राइवर को गाड़ी साइड में लेने की बात कही। इतने में हंगामा शुरू हो गया और कुछ युवाओं ने कॉन्स्टेबल की पिटाई शुरू कर दी। वर्दी की कॉलर पकड़कर उसे घसीटकर मारपीट करते हुए दूर ले गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसे गाड़ी के अंदर बैठाकर भीड़ का शिकार होने से बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट पर 3 नामजद सहित 7 अन्य के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा व धक्का-मुक्की समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिसकर्मी डीजे वाहन के ड्राइवर से बात करते हुए।

पुलिसकर्मी डीजे वाहन के ड्राइवर से बात करते हुए।

पीलवा थाने में पोस्टेड कॉन्स्टेबल लीलाधर ने बताया कि एक सितंबर को अन्य पुलिस स्टाफ के साथ प्राइवेट वाहन से थाने में गिरफ्तार दो आरोपियों को मेड़ता सिटी एससी-एसटी कोर्ट में पेश करने जा रहा था। इसी दौरान पीपलाद गांव में करकेड़ी सड़क पर रास्ते में दो डीजे बज रहे थे। इससे पूरा रास्ता जाम था। ड्राइवर को डीजे साइड में लेने का कहा तो भीड़ में से देवीलाल डूकिया निवासी भादवा के साथ 7-8 लोगों और दोनों डीजे वाहनों के ड्राइवर मुकेश ढाका खानपुरा व ओमप्रकाश डारा ने जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ में मौजूद लागों ने वर्दी की कॉलर पकड़ी और मारपीट करते हुए उसे साइड में ले गए। इस बात का पता चलते ही साथी पुलिस स्टाफ दौड़कर आए और जैसे-तैसे बचाकर गाड़ी में बैठाया। कॉन्स्टेबल ने बताया कि आरोपियों ने उसे राजनीतिक पहचान का रौब दिखाते हुए जान से मारने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *