Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम LIVE:कांग्रेस को लगातार बढ़त, अब तक 666 सीटों पर जीत, भाजपा को 546, RLP को 40 और 289 निर्दलीयों को मिली जीत

जयपुर

राज्य के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए तीन चरणों के चुनाव की मतगणना चल रही है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए गिनती में कांग्रेस के 666 भाजपा के 546 और 289 निर्दलीय जीत के साथ आगे चल रहे हैं। आरएलपी के खाते में 40, बसपा को 11 व एनसीपी को 2 सीटें आ चुकी हैं। जिला परिषद के लिए की जा रही वोटों की गिनती में जोधपुर जिला परिषद में कांग्रेस के एक प्रत्याशी को बढ़त मिली हुई है।

जोधपुर के ओसिया से शंभुसिंह खेतासर की पत्नी मदन कंवर चुनाव जीत गई हैं। खेतासर ने विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भरतपुर के वैर पंचायत समिति में गहलोत सरकार में मंत्री भजन लाल जाटव की पुत्रवधु साक्षी वार्ड नंबर पांच से चुनाव जीत गई हैं। जबकि सवाई माधोपुर में खंडार से विधायक अशोक बैरवा भी अपने बेटे संजय बैरवा को जिताने में सफल हुए हैं।

जिला परिषद में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

राज्य की 6 जिला परिषदों के चुनाव के परिणाम भी आना शुरू हो गए हैं। जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही के जिला परिषदों के अभी तक 5 वार्डों के परिणाम सामने आए हैं। इनमें 3 में कांग्रेस व 2 में भाजपा आगे चल रही है।

जगत सिंह की जीत का हल्ला, काउंटिंग सबसे अंत में

पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पूर्व विधायक बेटे जगत सिंह के वार्ड की काउंटिंग को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। भरतपुर से जिला प्रमुख के दावेदार बताए जा रहे जगत सिंह को 3228 वोटों से आगे बताया जा रहा था। अचानक जीत का हल्ला मचा तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक वहां पहुंचने लगे। अब यह भी बताया जा रहा है कि उनके वार्ड की काउंटिंग सबसे अंत में की जाएगी।जानकारों का यह भी कहना है कि पंचायत समितियों में भरतपुर में बड़ी संख्या में निर्दलीयों की जीत हुई है। ऐसा जिला परिषद में भी हो सकता है। ऐसे में सरकार जगतसिंह की जीत की घोषणा सबसे अंत में कराना चाहती है, ताकि भाजपा की जीत का माहौल नहीं बन पाए और निर्दलीय उससे प्रभावित नहीं हो पाएं।

जयपुर जिला परिषद के 51 वार्डो में 128 उम्मीदवारों के वोटों की काउंटिंग दोपहर में शुरू हो चुकी है। इससे पहले 22 पंचायत समितियों में 442 वार्डो के लिए काउंटिंग तेजी से चल रही है। कई के परिणाम भी आ गए हैं।

जोधपुर में मतगणना केंद्र के बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थक। कई बार ऐसी स्थिति भी सामने आई जब प्रत्याशी जीत कर बाहर निकला तो लोग जुलूस निकालने लगे, पुलिस ने उन्हें रोका।

जोधपुर में मतगणना केंद्र के बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थक। कई बार ऐसी स्थिति भी सामने आई जब प्रत्याशी जीत कर बाहर निकला तो लोग जुलूस निकालने लगे, पुलिस ने उन्हें रोका।

जोधपुर में पॉलिटैक्निक कॉलेज में सभी पंचायत समितियों के चुनावों का परिणाम तेजी से आ रहा है। वोटों की गिनती चल रही है। बहुत बड़ी संख्या में सीटों के परिणाम भी सामने आ गए हैं।

भरतपुर के काउंटिंग सेंटर पर प्रवेश के दौरान लगातार कड़ी जांच की जा रही है। प्रत्याशी या अन्य कर्मचारियों को पूछताछ, कोविड नियमों की पालना किए जाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

भरतपुर के काउंटिंग सेंटर पर प्रवेश के दौरान लगातार कड़ी जांच की जा रही है। प्रत्याशी या अन्य कर्मचारियों को पूछताछ, कोविड नियमों की पालना किए जाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

भरतपुर में मतगणना श्री जया कॉलेज में चल रही है। पहली पारी में पंचायत सदस्यों की मतगणना की जा रही है। दूसरी में जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज 37 जिला परिषद सदस्य और 12 पंचायत समिति की मतगणना हो रही है। भरतपुर की पंचायत समितियों में निर्दलीयों का बोलबाला चल रहा है।

सवाई माधोपुर में जिला परिषद व सातों पंचायत समिति के लिए मतगणना चल रही है। सुरक्षा इंतजाम के लिए मतगणना केन्द्र के आसपास 450 पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगाया गया है। परिणामों भी तेजी से आ रहे हैं।

जिला परिषद सदस्य चुनाव परिणाम

जिला परिषदभाजपाकांग्रेसअन्य
भरतपुर
दौसा
जयपुर
जोधपुर1
सवाई माधोपुर11
सिरोही12
कुल240

पंचायत समिति सदस्य

पंचायत समितिकुलभाजपाकांग्रेसअन्य
कुल1564546666369
भुसावर-भरतपुर194411
सेवर-भरतपुर254615
डीग-भरतपुर192314
पहाड़ी- भरतपुर2921116
बयाना-भरतपुर234316
कामां254615
नदबई-भरतपुर27/121014
कुम्हेर195014
नगर29/283817
रूपवास-भरतपुर23698
उच्चैन-भरतपुर15159
वैर195311
आउ- जोधपुर15771
ओसियां- जोधपुर2311111
बालेसर-जोधपुर21/18891
बाप-जोधपुर17/164111
फलौदी17/13292
पीपाड़23/226106
बांवरी-जाेधपुर21/17575
बिलाड़ा19/17784
लोहावट जोधपुर19/176101
भोपालगढ़-जोधपुर216105
तिवरी-जोधपुर23/211292
लूनी25/2412120
शेरगढ़17/162140
मंडौर17/16583
बापिनी15/13652
देचु17980
सेखाला15681
धवा171250
केरु15951
आबूरोड-सिरोही15690
रेवदर-सिरोही211371
पिंडवाड़ा-सिरोही21/201253
सिरोही-सिरोही171430
शिवगंज-सिरोही15870

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *