Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिद्धार्थ की मौत के मीडिया कवरेज पर अनुष्का की नाराजगी:अनुष्का शर्मा ने कहा- सेलिब्रिटी की मौत उनके लिए तमाशा ही रहेगी, वो तुम्हें इंसान नहीं समझते

मुंबई

एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार शुक्रवार (3 सितंबर) शाम को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में उनके फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत कई फैंस भी शामिल हुए थे। साथ ही कवरेज के लिए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि सेलिब्रिटी की मौत को मीडिया ‘तमाशा’ में तब्दील कर देता है।

दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेड‍ियन, एक्टर और यूट्यूबर जाक‍िर खान ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर सेलिब्रिटीज की मौत पर मीडिया कवरेज को लेकर नाराजगी जताई है। अनुष्का शर्मा ने जाक‍िर खान के इस पोस्ट को ही अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया है। हालांकि उन्होंने जाकिर के पोस्ट के साथ अपनी तरफ से कुछ नहीं लिखा, लेकिन पोस्ट पढ़कर समझा जा सकता है कि उन्होंने सिद्धार्थ की मौत को लेकर मीडिया में चल रहीं खबरों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज और वीडियोज पर गुस्सा और नाराजगी जताई है।

तुम्हारी लाश उनके लिए बस तस्वीर लेने का एक और मौका
अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किए गए जाकिर खान के पोस्ट में लिखा है, “वो तुम्हें इंसान नहीं समझते। इसलिए नहीं है कोई लाइन, न कोई बाउंड्रीज हैं। तुम्हारी लाश उनके लिए कोई रूह निकला जिस्म नहीं। बस तस्वीर लेने का एक और मौका है, जितनी हो सके उतनी। यह वैसे है जैसे, दंगो में किसी जलते घर में से बर्तन चुराने की कोशिश करना। क्योंकि, इसके बाद तुम उनके क्या ही काम आओगे। ज्यादा से ज्यादा 10 तस्वीरें, 5 खबरें, 3 वीडियोज, 2 स्टोरी, एक पोस्ट और बस खत्म। इसलिए तुम्हारी मौत तमाशा ही रहेगी।”

तुम्हारे मरने के बाद, तुम्हारे रोते-बिलखते अपने अब उनकी भूख मिटाएंगे
पोस्ट में आगे लिखा है, “रोती मां भी तमाशा। गम से टूटा हुआ बाप तमाशा। बेसुध बहन, हिम्मत हारे हुए भाई, तुमसे मोहब्बत करता हर इंसान उनके लिए बस तमाशा है। तुम जिंदा होते तो बात अलग थी। तुम्हारे मरने के बाद, तुम्हारे रोते-बिलखते अपने अब उनकी भूख मिटाएंगे। बस बता रहा हूं…कि यही जिंदगी चुनी है तुमने और मैंने। जीते जी ये बात मालूम रहे तो तुम्हे शायद मलाल कम होगा आखिरी बार आंखे बंद होने से पहले। इसलिए खुश रहो, अपने दोस्तों में, प्यार करो अपने लोगों से, बहुत सारा सीखो, नए रिश्ते बनाओ। बस उनके लिए मत जीना। जितना बचा है, अपने लिए जीना। क्योंकि उनके हिसाब से….तुम इंसान ही नहीं हो।” जाक‍िर के इस पोस्ट से तो यही जाहिर होता है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मीड‍िया पर तंज कसा है। वहीं इस पोस्ट को अनुष्का ने भी शेयर कर मीडिया के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। इससे पहले अनुष्का ने सिद्धार्थ शुक्ला के पर‍िवार और दोस्तों को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर संवेदनाएं दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *