Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रोल हुईं एक्ट्रेस:डेढ़ दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देकर ट्रोल हुईं शिल्पा शिंदे, कॉल रिकॉर्डिंग जारी कर एक्टर पर लगाए थे रिलेशन में हाथ उठाने के आरोप

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शिल्पा शिंदे से जुड़ चुका है। दोनों का रिश्ता उस समय सुर्खियों में गया था जब बिग बॉस 13 के फिनाले से पहले शिल्पा ने सिद्धार्थ से अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया कि सिद्धार्थ रिश्ते में बेहद हिंसक थे। एक्ट्रेस ने अपनी और सिद्धार्थ की एक कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर ये भी कहा कि सिद्धार्थ ने उन पर हाथ उठाया था। एक्ट्रेस ने फिनाले से पहले ये भी दावा किया कि अगर सिद्धार्थ जैसा आदमी बिग बॉस जीतेगा तो वो अपनी बिग बॉस 11 की ट्रॉफी लौटा देंगी। शो से बाहर आने के बाद एक्टर ने भी शिल्पा के आरोपों पर सफाई दी थी। अब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के डेढ़ दिन बाद शिल्पा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, जिससे उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक दीए की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, उसकी आत्मा को शांति मिले। निधन के कई घंटों बाद श्रद्धांजलि देने पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, इतना गुस्सा की 24 घंटे लग गए आपको। लेकिन देर आए, दुरुस्त आए। वहीं दूसरे ने लिखा, किसकी आत्मा? नाम तो मेंशन करो।

एक यूजर ने लिखा, शुक्र है आपको भी याद आया। वहीं एक यूजर ने लिखा, शिल्पा मैं आपका फैन था, मैंने आपको बिग बॉस में भी सपोर्ट किया। इसी तरह मैंने सिद्धार्थ को भी सपोर्ट किया, लेकिन जब-जब आपने सिद्धार्थ के बारे में बुरा कहा, मेरा दिल टूटा। आशा करता हूं कि जो फीलिंग आप बयां कर रही हैं वो सच्ची हों, क्योंकि आप उससे बहुत नाराज थीं।

शिल्पा के आरोपों पर सिद्धार्थ ने दी थी सफाई

शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा था कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। उस समय सिद्धार्थ उनके साथ मारपीट किया करते थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर ने उन्हें एक बार चलती गाड़ी से भी उतार दिया था। शिल्पा ने आरोप लगाने के बाद दोनों की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की थी जिसमें सिद्धार्थ उनके लिए काफी अपमानजनक बातें कह रहे थे। बिग बॉस 13 शो से निकलने के बाद सिद्धार्थ ने सफाई में कहा था, मेरी परवरिश ऐसी नहीं है कि मैं किसी औरत के बारे में ऐसा कहूं। चाहे पास्ट में हमारी दोस्ती रही हो या नहीं लेकिन मैं इस बाारे में बात नहीं करना चाहता। मैं इसे बहुत घटिया मानता हूं कि कोई ऐसा बर्ताव करे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वो ऐसी बात क्यों उठा रही है जो चंद महीनों पहले नहीं बल्कि सालों पुरानी है।

एक्टर ने आगे कहा था, ये 10 साल पहले की बात है। मैं उस समय बुरा आदमी क्यों था। मैं हैरान हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो एक ऐसी लड़की होगी जो मेरे बारे में ऐसी बात करेगी। लेकिन मुझे लगता है हम सबके रोल होते हैं। जब तक वो ये सब करके खुश है, खुश रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *