Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिद्धार्थ शुक्ला डेथ:कुशल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया, सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स पर भड़कते हुए बोले- इसे तस्वीर क्लिक करवाने का अवसर मत समझिए

3 सितम्बर को हुए सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थें, जिन्हें मीडिया ने कवर किया। अंतिम संस्कार के दौरान ओशिवारा श्मशान घाट में पैपराजी और मीडियाकर्मियों की काफी भीड़ थी, जिन्हें देखकर गौहर खान, राहुल वैद्य, अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स काफी भड़क गए थे। हालांकि कुशल टंडन की मानें तो अंतिम संस्कार मे पहुंचे सेलेब्स इसे तस्वीरें क्लिक करवाने का अवसर समझ रहे थे। साथ ही अब कुशल ने सोशल मीडिया भी छोड़ दिया।

शनिवार को टीवी एक्टर कुशल टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे छोड़ने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा, इस तथाकथित सोशल मीडिया से जा रहा हूं। तब तक इंसान बनकर रहो, परिवार में भी और सोशल भी।

हाल ही में कुशल ने जूम टीवी से बातचीत में सेलेब्स पर नाराजगी जताते हुए कहा, शर्म से सिर झुकाओ। जो चल रहा है उसे देखकर काफी नाराज हूं। अगर आप सच में इज्जत देना चाहते हैं तो मृत व्यक्ति की आत्मा के लिए दुआ करिए, ना कि इसे तस्वीरें खिंचवाने का अवसर समझिए। बहुत दुख की बात है। माफ कर देना सिड। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुपर स्टार। बता दें कि सिद्धार्थ के घर सांतवना देने पहुंचने वालों में कुशल की एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर दी थी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया को अलविदा कहने से पहले कुशल ने दो पोस्ट शेयर कर सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने लिखा, दुखद और शॉकिंग, भगवान उनकी मां, बहन और परिवार वालों को साहस दे। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले भाई। दूसरी दुनिया में शांति से उड़ गए। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *