Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीचर्स डे स्पेशल:ईशा देओल ने किया मां हेमा मालिनी को विश, लिखा- नॉलेज, एथिक्स और डिसिप्लिन मैंने आपसे सीखा है

टीचर्स डे के मौके पर, एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी मां और अनुभवी स्टार हेमा मालिनी के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है। नोट के साथ, ईशा ने दो फोटोज भी पोस्ट की हैं। पहली फोटो ईशा के बचपन की है। उस खास फोटो में ईशा मां हेमा की गोद में बैठी हुई हैं। वहीं दूसरी फोटो में मां-बेटी की जोड़ी एक-दूसरे के साथ स्माइल शेयर करते हुए दिखाई दे रही है।

ईशा ने किया मां को टीचर्स डे विश

ईशा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “एक छोटी डांसर के रूप में मेरे पहले कदम से लेकर जो आज मैं हूं एक मां के रूप में, यह सब आपकी वजह से है। नॉलेज, एथिक्स और डिसिप्लिन मैंने आपसे सीखा है, मेरे लिए आप हमेशा एक आशीर्वाद के रूप में हैं। मेरी मां, मेरी पहली टीचर।”

ईशा की इस फोटो को फैन्स ने भी खूब पसंद किया, एक फैन ने फोटो में कमेंट करते हुए लिखा, “सुंदर पोस्ट”। वहीं दूसरे फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “मां सबसे अच्छी टीचर है”।

ईशा हैं अपनी मां हेमा मालिनी से इंस्पायर्ड

ईशा ने इससे पहले भी मां हेमा मालिनी को अपनी इंस्पिरेशन बताया था और कहा था पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की बात आती है तो मैं अपनी मां की तरफ देखती हूं। इस बारे में वो आगे कहती हैं, “वो फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। यह काफी सराहनीय है क्योंकि उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी फिल्म के लिए घुड़सवारी की थी। उन्होंने सक्रिय रूप से काम करने और अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए उस एरा में सबके लिए एक उदाहरण सेट किया था। इसी तरह, आज इंडस्ट्री की बहुत सारी महिलाएं हैं जो ऐसा करती हैं। मदरहुड और आर्ट के बीच बैलेंस खोजना बहुत अच्छा है। इसलिए अगर मुझे इंस्पिरेशन के लिए किसी के पास जाना है, तो मेरे पास घर पर एक लिविंग एग्जांपल हैं, जिससे मैं बहुत कुछ सीख सकती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *