बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं हैं। उन्होंने करण बलूनी से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। शादी के कुछ दिनों बाद रिया और करण मुंबई से बाहर जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि दोनों कथित तौर पर अपने हनीमून के लिए एक अननोन डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो गए हैं।
एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए रिया और करण
फोटोज और वीडियोज में दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। रिया ने इस दौरान ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर डेनिम शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक कलर के जूते पहने हुए थे। खुले बालों में बैग लिए रिया काफी अच्छी लग रही थीं। वहीं करण भी ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट के ऊपर क्रीम कलर का जैकेट पहने हुए नजर आए। करण ने भी ब्लैक कलर की पैंट पहना हुआ था।
14 अगस्त को की थी रिया और करण ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड-फिल्ममेकर करण बुलानी से 14 अगस्त को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित आवास पर हुई थी क्योंकि वो हमेशा अपने घर के लिविंग रूम में शादी करने का सपना देखती थीं। शादी को सादगी से रखते हुए इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। अपनी शादी के एक दिन बाद, अनिल कपूर ने न्यूली वेड्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी और उसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं थीं।