Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिद्धार्थ शुक्ला डेथ केस:मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ का केस, फाउल प्ले ना मिलने पर डॉक्टर्स की सलाह पर बंद होगा केस

कई टीवी शोज, फिल्म और वेब सीरीज में नजर आ चुके बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितम्बर को मुंबई में हो गया है। एक्टर घर में बेसुध हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ है। एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था, हालांकि पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर्स मौत की वजह नहीं समझ पाए। अब मुंबई पुलिस ने रविवार को सिद्धार्थ की मौत के मामले में ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की है।

डॉक्टर्स ने दी केस बंद करने की सलाह

कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की मौत में फाउल प्ले होने से इनकार कर दिया है। उनके अनुसार सिद्धार्थ की मौत एक नेचरल डेथ है। एक्टर की मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है, हालांकि केमिकल एनालिसिस से ये भी साफ हो जाएगा। रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात कन्फर्म होने के बाद मुंबई पुलिस इस केस को बंद कर देगी।

क्यों मुंबई पुलिस ने दर्ज की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट

कानूनी रूप से किसी भी मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने से पहले ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज करवाना अनिवार्य होता है। मुंबई पुलिस को भी इस मामले में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं लगा है। पुलिस द्वारा जल्द ही सिद्धार्थ के परिवारवालों का बयान लिया जाएगा। सिद्धार्थ की मां रीटा शुक्ला ने पुलिस को बताया है कि सिद्धार्थ को देर रात से ही बैचेनी हो रही थी जिसके बारे में खुद उन्होंने बताया था। खाना खाने के बाद एक्टर सोने चले गए थे, लेकिन वो सुबह उठे ही नहीं।

बता दें कि 2 सितम्बर को हुए सिद्धार्थ के निधन के 24 घंटों बाद उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ था, जहां एक्टर के परिवार वाले, शहनाज गिल और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *