Sunday, June 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की श्यामसिंह कॉलोनी स्थित पीरखाना में श्री पीरखाना समिति की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रविवार को सुरेश कुमार जैन की प्ररेणा से वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। वैक्सीनेशन शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में समिति अध्यक्ष सोमप्रकाश अग्रवाल, सचिव मुकेश मित्तल, अमरनाथ सिंगला, महेन्द्रपाल गर्ग, दीपक सिंगला, सुरेश मित्तल, सतपाल, वेदभूषण, सुरेश कुमार, महेश जसूजा, डीसी गर्ग, सतपाल, सुरेश कुमार, रोहित गर्ग, आशु सिंह, रतन, सौरभ जिन्दल, साहिल गर्ग, देवेन्द्र बंसल, प्रवीण मित्तल, डीसी गर्ग, विकास जिन्दल, पुनीत सिंगला, विक्रम बंसल आदि ने व्यवस्था संभाली। वैक्सीनेशन होने से पूर्व आमजन के बैठने, नियमित दूरी की व्यवस्था कर बैठाया गया और एक-एक कर वैक्सीनेशन करवाया गया। वैक्सीनेशन के पश्चात आमजन को चाय, नाश्ता, फलों का वितरण कराया गया। शिविर में कुल 880 लोगों का कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *