Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजनों का सम्मान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को टाउन स्थित फूडग्रेन धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। सम्मान समारोह में जिले के अनेकों शिक्षकों को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप सिंह सिद्धू थे। कार्यक्रम में प्रिंसीपल हरदीप सिंह, प्रिंसीपल रीटा सैनी, आरती शर्मा, जसविन्द्र सिंह, मीना कुमारी, भूपेन्द्र स्वामी, नेहा काठपाल, अनिल सुथार, सीमा माहेश्वरी, निशा जोशी, मोनिक शर्मा को शिक्षक सेवा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित बंसल ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को दिशा देने वाला होता है। समाज में सबसे ऊंचा स्थान गुरु का ही होता है। बच्चों की पहली गुरु मां होती है, लेकिन उसका भविष्य गढ़ने का काम शिक्षक रूपी गुरु ही करता है। क्लब फाउण्डर राधाकिशन सिंगला ने कहा कि अमेरिका ऐसा देश है जहां पर पहला वैज्ञानिक और दूसरा शिक्षक अतिविशिष्ट लोगों की गिनती में आते हैं। गुरु की महत्वता हर जगह विद्यमान है। शिक्षक एक सुंदर, सुसभ्य एवं शांतिपूर्ण राष्ट्र व विश्व के निर्माता है। कार्यक्रम में बालक कार्तिक चाचाण ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौके पर क्लब सचिव नितिन गोयल, रोहित गोयल, श्रीकांत चाचाण, रविन्द्र सिंगला, मनमोहन, सोनू नागपाल, रोहित मंूदड़ा, रेणु सिंगला, सीमा बंसल, कार्तिक, निधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *