Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:लगातार दूसरे दिन सस्ता हुए सोना-चांदी, फिर 47 हजार रुपए के करीब आया सोना

नई दिल्ली

सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी सस्ते हुए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 286 रुपए सस्ता होकर 47,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोने में बढ़त देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर ढ़ाई बजे सोना 136 रुपए की बढ़त के साथ 47,075 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2447,192
2347,003
2243,228
1835,394

चांदी में भी आई गिरावट
सर्राफा बाजार में आज चांदी 282 रुपए सस्ती होकर 64,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि MCX पर ये दोपहर ढ़ाई बजे 175 रुपए की बढ़त के साथ 64,796 रुपए पर कारोबार कर रही है।

इस हफ्ते सोना 381 रुपए सस्ता हुआ
इस हफ्ते की शुरुआत में सोना 47,573 रुपए पर था जो अब 47,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। यानी हफ्ते के तीन दिनों में ही सोना 381 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये इस हफ्ते 606 रुपए सस्ती होकर 64,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

9 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना
पिछले साल अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया था। अब सर्राफा बाजार में सोना 47,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी अब भी 9,008 रुपए सस्ता मिल रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना फिर महंगा हो सकता है।

डॉलर के मजबूत होने के कारण आई गिरावट
बीते दिनों रुपए के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है। अभी डॉलर 73.56 रुपए पर कारोबार कर रहा है। ये एक समय 73 रुपए के करीब आ गया है। आपको बता दें कि जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमत में गिरावट देखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *