Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजली कम्पनी के कार्यालय में हंगामा

बीकानेर. नगर निगम में महिला पार्षद के पति की करन्ट से मृत्यु के मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने बीकेईएसएल कंपनी के पवनपुरी क्षेत्र स्थित कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। पार्षद पति की मृत्यु के मामले को लेकर कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की। पार्षद कंपनी सीओओ शांतनु भट्टाचार्य से वार्ता करने पर अडे रहे। भट्टाचार्य जब पार्षदों से बात करने पहुंचे तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने भट्टाचार्य के चेहरे पर काली स्याही भी फेंक दी। पार्षदों की भट्टाचार्य के साथ बहस और पुलिसकर्मियों से नोंक-झोंक भी हुई। प्रदर्शन के दौरान पार्षद पुनीत शर्मा, आजम अली, महेन्द्र बडगुजर, मनोज बिश्नोई, चेतना चौधरी, भंवर लाल साहू, अनूप गहलोत, रामदयाल पंचारिया, शिवचंद पडि़हार, मनोज नायक, प्रफुल्ल हटीला सहित हिमांशु शर्मा, सुरेन्द्र डोटासरा आदि मौजूद रहे।

हादसा बीकेईएसएल की विद्युत आपूर्ति से नहीं

पार्षद के पति की मृत्यु के मामले में जयपुर से आए सहायक विद्युत इंस्पेक्टर ने पुलिस व जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल का मुआयना और सर्विस केबल, मीटर की स्थिति व मीटर की एमआरआई कराई। उन्होंने कई जांचे की। कंपनी के कम्युनिकेशन ऑफिसर अशोक शर्मा के अनुसार सहायक विद्युत इंस्पेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि हादसा बीकेईएसएल की विद्युत आपूर्ति से नहीं हुआ है। विद्युत निरीक्षण निदेशालय एक स्वतंत्र विभाग है। इनकी रिपोर्ट को ही अधिकृत माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *