Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एलआईसी के स्थापना दिवस पर आयोजित बीमा सप्ताह का समापन

श्रीगंगानगर। बीमा क्षेत्र में अग्रणी भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थापना दिवस पर आयोजित किए जा रहे बीमा सप्ताह का समापन हो गया है। निगम की द्वितीय शाखा द्वारा इस सप्ताह के तहत अनेक सामाजिक कार्यक्रमों तथा कर्मचारियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कल शाम समापन अवसर पर शाखा प्रबंधक रणजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें कार्मिक वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उच्च श्रेणी सहायक सुनीर को प्रथम, विपिन सरीन को द्वितीय, मनोज भाटिया को तृतीय और सुनीता छाबड़ा व संजय अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। बीमा सप्ताह में 1 सितंबर को शपथ ग्रहण, 2 सितंबर को गुरु सम्मान दिवस, 3 सितंबर को पौधारोपण, 4 और 5 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई और 6 सितंबर को अभिकर्ता दिवस मनाया गया। निर्मल जैन को सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता का सम्मान दिया गया। उन्होंने एक ही दिन में 21 पॉलिसी विक्रय कर यह सम्मान हासिल किया। समापन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती प्रीति बंसल, मनीष मोहन केके सरावागी ने बीमा सप्ताह के कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भागीदारी करने के लिए सभी कार्मिकों की प्रशंसा की। मंच संचालन सहायक शाखा प्रबंधक विक्रय नवीन अरोड़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *