Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोल की तैयारी:थलाइवी में राज अर्जुन ने किया आरएम वीरप्पन का रोल, बोले- उनके नजरिए से सोचकर खुद को तैयार करने लगा था

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म के कंटेंट और सपोर्टिंग एक्टर्स को भी उनके काम के लिए काफी तारीफें मिल रहीं हैं। फिल्म में राजनेता आरएम वीरप्पन का रोल करने वाले राज अर्जुन ने क्रिटिक्स का ध्यान अपनी ओर खीचा है।

वीरप्पन का रोल करने से बहुत खुश हूं
मीडिया से बात करते हुए एक्टर राज अर्जुन ने बताया की, आरएम वीरप्पन का रोल करने से मैं बहुत खुश हूं। उन्होने आगे बताया कि वीरप्पन, एमजीआर कड़गम पार्टी की रीढ़ थे। मैं रोल के अंदर घुस गया था वीरप्पन की आत्मा और दिल में तमिलनाडु था, वह तमिलनाडु को आइडल शहर बनाना चाहते थे।

रोल प्रिप्रेशन के बारे में बोला
रोल की तैयारी के बारे में राज अर्जुन ने कहा कि, उन्होंने उनकी कुछ वीडियो क्लिप देखीं। उनके बारे में पढ़ा और गूगल पर रिसर्च किया। “मैंने जितना हो सके उतना वीरप्पन के बारे मे डीप जानने की कोशिश की। मैंने स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे उनके नजरिए से सोचकर खुद को तैयार करने लगा। मैं सोचने लगा कि मैं अपनी पार्टी के लिए लॉयल हूं और अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहता हूं। इसके बाद मेरी कॉसट्यूम और मेकअप से अपने आप मेरी बॉडी लैग्वेंज आरएम वीरप्पन की तरह आने लगी।

खूब मिल रही सराहना
थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म देखी है जिसके बाद रिव्यूज बाहर आए हैं। क्रिटिक्स फिल्ममें कंगना और अरविंद स्वामी के काम को भी खूब सराह रहे हैं। यह फिल्म दिवंगत जयललिता की बायोपिक है जो एक्ट्रेस से राजनेता बनीं, जिन्हें आयरन बटरफ्लाई के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *