Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फोटो में देखें प्रधानमंत्री से पैरा खिलाड़ियों की मुलाकात:टोक्यो के मेडल विजेता पैरालिंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने घर पर मिले; भारत 19 मेडल के साथ 24 वें स्थान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक के मेडल विजेताओं से आज अपने निवास पर मुलाकात की। भारत ने इस साल टोक्यो में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा 19 मेडल जीते हैं, जिनमें पांच गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। टोक्यो से पहले 2016 रियो ओलिंपिक में भारत ने दो गोल्ड मेडल सहित 4 मेडल जीते थे। भारतीय टीम 1968 से पैरालिंपिक्स में भाग ले रही है। 2016 रियो तक 11 पैरालिंपिक्स में भारत ने 12 मेडल जीते थे। टोक्यो में भारत से 9 खेलों में 54 खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में भाग लिया। पैरालंपिक में जाने से पहले भी PM ने खिलाड़ियों से बात की थी। उसके बाद जब खिलाड़ियों ने पदक जीते तो PM ने न केवल सबको व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी, बल्कि उनसे टोक्यो में फोन पर बात भी की थी।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को टोक्यो में जीतने वाले पैरालिंपिक खिलाड़ियों से अपने घर पर मुलाकात की। उन्होंने तीन पैरालिंपिक में मेडल विजेता जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को बधाई दी। झाझरिया ने 2002 मास्को पैरालिंपिक और 2016 रियो ओलिंपिक में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीता था। टोक्यो में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। झाझरिया 3 पैरालिंपिक्स या ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। ओलिंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और कुश्ती में पहलवान सुशील कुमार दो बार मेडल जीत चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने नोएडा के DM सुहास एल यथिराज को बधाई दी। यथिराज ने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में सिल्वर मेडल जीता। सुहास भारत के पहले IAS अधिकारी भी हैं, जिन्होंने पैरालिंपिक या ओलिंपिक में देश के लिए मेडल जीता है।

पैरालिंपिक्स में पहली बार शामिल बैडमिंटन में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन रहा। कृष्णा नागर सहित भारत से सात बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया और दो गोल्ड सहित चार मेडल जीते। कृष्णा नागर ने एसएल-6 में गोल्ड मेडल जीता। एसएल-6 में वे एथलीट शामिल होते हैं, जिनकी हाईट में बढ़ाेतरी नहीं होती है। इनके अलावा एसएल-4 में नोएडा के DM सुहास ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि एसएल-3 में प्रमोद भगत ने गोल्ड और मनोज सरकार ने सिल्वर मेडल जीता। प्रधानमंत्री से गुरूवार को मुलाकात में कृष्णा नागर ने अपने अनुभव शेयर किए।

टोक्यो में हुए पैरालिंपिक में पलक कोहली ने एसएल-3 और एसयू-5 कैटेगरी के बैडमिंटन के मिक्स्ड इवेंट में प्रमोद कुमार के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि वे मेडल से चूक गईं। ब्रॉन्ज मेडल के हुए मैच में उनकी जोड़ी को जापान के दाइसुके फुजहारा और अकिको सुगिनो की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। पलक ने प्रधामंत्री से मुलाकात में अपने अब तक के सफर के अनुभवों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *