Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने जाने पर रतन गणेशगढ़िया का जोरदार स्वागत

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय ईंट एवं टाइल निर्माता महासंघ का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन गणेशगढ़िया का आज सुबह श्रीगंगानगर आगमन पर हनुमानगढ़ मार्ग पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उनका स्वागत करते हुए बधाई देने वालों में ईंट भट्ठा मालिकों और भाजपा नेताओं सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। महासंघ में पहली बार राजस्थान को यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। श्री गणेशगढिया राजस्थान ईंट एवं टाइल निर्माता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। महासंघ की लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में दो दिवसीय बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। रतन गणेशगढ़िया का स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पेडीवाल, हनुमान गोयल,चंद्रशेखर गौड़, सुशील अरोड़ा, समाजसेवी विश्वबंधु गुप्ता, सतपाल गर्ग, किशन गणेशगढ़िया हरिसिंह मोयल, प्रमोद हिंदू,हरीश अरोड़ा, शिक्षा अधिकारी जयसिंह रणवा, राजकुमार गणेशगढ़िया, प्रोफेसर संदीप मित्तल, पुरुषोत्तम गोयल, सुदर्शन कुमार जैन एडवोकेट, मंगलचंद डाल, राकेश सिंगला और भूपेंद्र सुथार आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *