Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान से होकर 350 की रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन,तीन घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली से अहमदाबाद

जयपुर, अजमेर, उदयपुर सहित 7 स्टेशन होंगे
श्रीगंगानगर।
राजस्थान से होकर भी एक तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन चला करेगी रेलवे ने इस बुलेट ट्रेन को चलाने का खाका तैयार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद के बीच 350 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलेगी। दिल्ली से अहमदाबाद मात्र 3 घंटे में पहुंचाने वाली इस ट्रेन का यह सफर 875 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर होगा। इसका लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा यानी 657 किलोमीटर ट्रैक राजस्थान से गुजरेगा। यह ट्रैक राजस्थान के 7 जिलों अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर जिले से गुजरेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर में गत दिवस रेलवे की एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रजेंटेंशन दौरान राईट्स के डीजीएम पी.के.राव ने बताया कि राजस्थान में 657 किलोमीटर ट्रेक में कुल 9 स्टेशन बनाएं जाने प्रस्तावित हैं, जिसमें बहरोड़, शाहजहांपुर, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर में स्टेशन होंगे। इस ट्रेन से दिल्ली से अहमदाबाद का सफर 3 घंटे में तय हो सकेगा।नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपार्रेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनूप अग्रवाल व सर्वे मैनेजर राजीव दत्त के नेतृत्व में अधिकारियों ने बुलेट ट्रेन की कुल 7 डीपीआर में से दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन की डीपीआर तैयार करने संबंधित बिंदुओं पर पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन से जानकारी दी। कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के संचालन में सुरक्षा संबंधित तकनीकी कारणों से पूरा ट्रैक हवा में यानी पिल्लर्स पर एलीवेटेड बनाया जाएगा। उदयपुर जिले में एक किलोमीटर से कम दूरी की 8 टनल भी बनाई जाएंगी, जो जमीन पर होंगी। इस मायने में जमीन अधिग्रहण का मामला कम से कम रहेगा। इसी तरह यह ट्रैक 5 नदियों के ऊपर से भी गुजरेगा।नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपार्रेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने उदयपुर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के सामने इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रजेंटेशन दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी योजना के लिए हेलीकॉप्टर से पूरे ट्रैक का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *