Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुड न्यूज:फराह खान की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, वीडियो में दिखाया घर में कौन है सबसे ज्यादा एक्साइटेड

पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान 11 दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। फराह ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पॉजिटिवि होने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की थी। अब कोरियोग्राफर की रिपोर्ट्स नेगेटिव आ चुकी है जिससे उनके घर का एक सदस्य बेहद खुश है।

फराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उनका पालतु कुत्ता स्मूची नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘देखो मेरे नेगेटिव होने के बाद सबसे ज्यादा एक्साइटेड कौन है।’

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद संक्रमित हुई थीं फराह

फराह खान ने पॉजिटिव होने पर लिखा था, ‘मुझे लगता है ये हुआ क्योंकि मैंने काला टीका नहीं लगाया था। डबल वैक्सीनेटेड होने और ज्यादातर डबल वैक्सीनेटेड लोगों के साथ काम करने के बावजूद भी मैं कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। जिन लोगों से मैं संपर्क में आई हूं मैंने पहले ही उन्हें जानकारी दे दी है कि वो अपना टेस्ट करवा लें। अगर मैं किसी को भूल गई हूं (बढ़ती उम्र और यादाश्त कमजोर होने की वजह से) तो प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। जल्द ठीक होने की आशा कर रही हूं।’

हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान, दीपिका पादुकोण के साथ सोनी टीवी के शो केबीसी 13 में पहुंची थी। इस शो की शूटिंग कोरियोग्राफर ने संक्रमित होने से पहले की थी। इसके साथ ही फराह सुपर डांसर चैप्टर 4 में भी पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *