Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चिट्टा और नशीली गोलियों सहित तीन गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि पीलीबंगा थाना पुलिस ने कल देर रात को एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सुरजीतसिंह रायसिख और छांगासिंह रायसिख निवासी चक 23-एमओडी, थाना गोलूवाला को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से 10 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। इनके विरुद्ध दर्ज किए गए एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे की जांच की जा रही है। इधर, श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती केसरीसिंहपुर थाना अधीन अरायण पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने कल रात अमरेंद्रसिंह उर्फ मल्लू (24) निवासी चक 10- तेजेवाला को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से ट्रामाडोल साल्ट की 500 गोलियां बरामद हुईं। उस पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *