Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी:2 बच्चों समेत तीन लोगों को मलबे से निकाला गया, अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार को 5 मंजिला इमारत गिर गई। मलबे के नीचे दबे 2 बच्चों समेत 3 लोगों को निकाल लिया गया है। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस टीम और फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां भी मौके पर हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिल्डिंग गिरने की बहुत तेज आवाज सुनाई दी। मलबे में कई गाड़ियां भी दब गई हैं। दिल्ली अग्निशमन विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि उनके विभाग में 11.50 बजे घटना के संबंध में फोन आया था। सूचना मिलते ही 7 कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

एक दिन पहले नरेला में भी ढही थी इमारत
इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार को भी एक इमारत ढह गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) पहले ही इस बिल्डिंग को खतरनाक इमारत घोषित कर चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *