Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इकोनॉमी पर कोविड और महंगाई का असर:2021 में 7.2% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ; अगले साल आएगी सुस्ती, फिर भी ग्रोथ रहेगी दुनिया में सबसे तेज

नई दिल्ली

इस साल भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 7.2% रह सकती है। लेकिन अगले साल GDP ग्रोथ घटकर 6.7% रह सकती है। यह बात यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट में कही गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कोविड के चलते हुआ जानमाल का नुकसान रिकवरी में आड़े आ सकती है। खाने-पीने के सामान में महंगाई के चलते लोगों की खपत में कमी आ सकती है।

2021 में 5.3% रह सकता है ग्लोबल ग्रोथ रेट

अंकटाड ट्रेड एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, इस साल ग्लोबल इकोनॉमी में मजबूत रिकवरी हो सकती है। दूसरी छमाही में कुछ क्षेत्रों और देशों में ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता पैदा हो सकती है। 2020 के दौरान 3.5% नेगेटिव रही ग्लोबल ग्रोथ इस साल 5.3% रह सकती है। इतनी ग्रोथ से पिछले साल GDP में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी।

अगले साल भारत की ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज रहेगी

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की GDP इस साल 7.2% बढ़ सकती है। उसने अगले साल भारत की ग्रोथ घटकर 6.7% रहने का अनुमान दिया है। इसके बावजूद भारत की ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज रहेगी। 2020 में भारत की GDP 7% घटी थी लेकिन इस साल पहली तिमाही में यह 1.9% रही थी। सरकार ने गुड्स और सर्विसेज सेक्टर में निवेश बढ़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *