Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया फावड़ा, लगाई झाडू

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से भी सेवा व समर्पण अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने जंक्शन के वार्ड नम्बर 55, सुरेशिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीघार्यु होने की कामना करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा व समर्पण अभियान के रूप में मनाने का फैसला किया है क्योंकि जन-जन की सेवा ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का लक्ष्य है। इसकी एक कड़ी स्वच्छ भारत अभियान है। इसीलिए हम सबको आज के दिन विशेष तौर पर यह प्रण लेना चाहिए कि अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेगें। विशेष तौर पर स्कूल-अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई सेहत के लिहाज से बहुत ही जरूरी है। इनकी साफ-सफाई का प्रण हमें आज लेना चाहिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी के जन्मदिन पर हनुमानगढ़ जिले भर में सेवा कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके तहत कार्यकताओं की ओर से सार्वजनिक स्थानों की सफाई, फल वितरण, विशेष योग्यजनों को नि:शुल्क उपकरण वितरण, वृक्षारोपण, राशन वितरण आदि सेवा कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने अपने आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा रखने का संकल्प भी लिया। सफाई अभियान में नगरमण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद जसपाल सिंह, मनोहर लाल, पार्षद सुनील अमलानी, सिंगाराम भाट, संजय सांसी, राजेश मिड्ढा, सौरभ शर्मा, मण्डल मंत्री मनोज वर्मा, विजय शोभराज, महामंत्री प्रदीप कड़वा, मनप्रीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, बजरंग भाटी, सुमित पूनिया, रवि सिंगिकाट, डॉ. झम्मनलाल पाइवाल, कमलेश बघेल, रानी कौर, रफीक खान, तलवीर पचार, रणजीत सिंह, जगसीर सिंह, पवन शर्मा, राजविन्द्र सिंह, समीर प्रभाकर, केशवपाल, रमेश पारीक, सोममुनी, राजेश मण्डल, राजकुमार बागोरिया, उदयपाल चिरनिया, केशरसिंह, रघुवीर, मांगीलाल भाट, मांगीलाल भाट, राजेश शर्मा, रमेश भाट, कालीसिंह, धर्मवीर भाटी, राजू, ओम, जोधाराम भाट, बिरमा भाट, ओम आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *