Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PC का माफीनामा:रियलटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लोगों ने असंवेदनशील बताया, इसकी होस्ट प्रियंका चोपड़ा बोलीं- आप लोगों की आवाज ने मुझे हिला दिया

CBC के नए रियलटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ का सोशल मीडिया पर काफी विरोध किया जा रहा है। इस शो में दुनियाभर से चुनी गईं एक्टिविस्ट और मशहूर हस्तियों को पार्टिसिपेंट बनाया जाएगा। शो के जरिए परखा जाएगा कि एक्टिविस्ट जिस कारण या मकसद के लिए लड़ रहे हैं, वो सही है या नहीं। लोगों का कहना है कि एक्टिविस्ट को इस तरह से परखना या कठघरे में रखना असंवेदनशील है।

इस शो को जज करने जा रही प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपकी आवाज की ताकत ने मुझे हिला दिया।

CBC पर ये शो ग्लोबल सिटिजंस लेकर आया है। इस रियलटी शो के विजेता का मकसद अगर शो के जजों को सही लगता है तो उस मकसद को पूरा करने लिए पूरी फंडिंग की जाएगी। शो में प्रियंका के अलावा जूलियन ह्यूज और सिंगर उशर भी जज हैं।

‘कई लोगों को मुझसे निराशा हुई’
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- पिछले एक हफ्ते से आप लोग जिस तरह से अपनी आवाज उठा रहे हैं, उससे मैं हिल गई हूं। एक्टिविज्म एक मकसद से चलता है। जब किसी मकसद से लोग साथ आकर आवाज उठाते हैं तो उसका असर होता है। आपकी आवाज भी सुन ली गई है। रियलटी शो में मेरे शामिल होने से कई लोगों को निराशा हुई है और मैं इसके लिए माफी मांगती हूं।

‘एक्टिविस्ट बदलाव के लिए रोज खून-पसीना बहाते हैं’
उन्होंने कहा- हमारी मंशा खाली यही थी कि उन लोगों को सामने लाया, जो किसी मकसद के लिए बिना थके लड़ रहे हैं। दुनियाभर में एक्टिविस्ट हैं जो बदलाव लाने के लिए रोज अपना खून-पसीना एक करते हैं, लड़ते हैं। ज्यादातर समय उनकी इस लड़ाई को देखने या समझने वाला कोई नहीं होता है। उनका काम बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें भी पहचान मिलनी चाहिए, काम की तारीफ की जानी चाहिए। ऐसे लोग जो ये काम कर रहे हैं, उनका शुक्रिया।

शो का फॉर्मेट बदला जाएगा
प्रियंका चोपड़ा का ये माफीनामा ग्लोबल सिटिजंस के माफीनामे के बाद आया है। ग्लोबल सिटिजंस ने वादा किया है कि इस रियलटी शो का फॉर्मेट बदला जाएगा। इस शो के विवादित हिस्सों को दोबारा शूट किया जाएगा और इसकी नई रिलीज डेट भी जल्द ही जारी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *