स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। शो खत्म होने से पहले ही लीड एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के पास कई ऑफर हैं। इनमें से एक है रियलिटी शो बिग बॉस 15। शिवांगी और मोहसिन दोनों को इस शो को साइन करने के लिए बड़ा अमाउंट ऑफर किया जा रहा है।
हाल ही में स्पॉटबॉय ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर्स मोहसिन खान और शिवांगी को बिग बॉस का ऑफर मिला है। दोनों ही यंग हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है जिसके चलते मेकर्स दोनों को साइन करने में बेहद दिलचस्पी है। सूत्रों के अनुसार दोनों को 4 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं जो शो के लिए बड़ी राशि है।
फिलहाल मेकर्स और मोहसिन-शिवांगी के बीच चर्चा जारी है। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो इसी महीने बंद होने वाला है और बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही कोविड 19 गाइडलाइन के तहत क्वारैंटाइन किया जाने वाला है।
शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है।