Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

27 सितंबर के भारत-बंद सफल बनाने की रणनीति बनाई

किसान आन्दोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान
श्रीगंगानगर।
जयपुर में स्टैचू सर्किल के समीप होटल रॉयल हवेली में आज संयुक्त किसान-मजदूर-जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया।कन्वेंशन का आयोजन पिछले दिनों दिल्ली में सिंधू बोर्डर पर हुई राष्ट्रीय कन्वेंशन और उसके बाद शाहजहांपुर खेड़ा बोर्डर हुई राजस्थान राज्य कन्वेंशन में लिए गए फैसलों के अनुसार किया गया।कन्वेंशन में 27 सितम्बर केभारत-बंद को जयपुर जिला में सफल बनाने का आह्वान करते हुए बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।साथ ही जिले में किसान आन्दोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुये तहसील स्तर पर कन्वेंशनों का आयोजन करने का भी फैसला किया गया।अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारासिंह सिद्धू ने उद्घाटन करने के साथ ही कन्वेंशन का आधार पत्र भी रखा। अध्यक्ष मंडल में सर्व कविता शर्मा, सवाईसिंह,भगवान बधाला, प्रेमकुमार, निशा सिद्धू, संतोष गुर्जर, विमल यादव शामिल रहे। कन्वेंशन ने जिला के बाद तहसील स्तर, गांव,शहर तक कन्वेंशन करते हुए आंदोलन को और ज्यादा मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।संयुक्त किसान मोर्चा ,केन्द्रीय श्रमिक संगठनों सहित अनेक महिला, छात्र,नौजवान संगठनों ने सामूहिक रूप से इस कन्वेंशन का आयोजन किया और इस कन्वेंशन में किसान, मजदूर, महिला, छात्र, युवा, सामाजिक संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ ही रंगकर्मी, बुद्धिजीवियों के अनेक संगठनों ने हिस्सा लेते हुए आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा में हिस्सा लिया।इस कन्वेंशन में जयपुर के सभी व्यापारियों के संगठनों को भी आमंत्रित किया गया। आंदोलन के विस्तार के साथ साथ 27 सितम्बर के भारत-बंद को भी ऐतिहासिक रूप से कामयाब बनाने की रणनीति तैयार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। किसान-मजदूरों सहित समाज के सभी हिस्सों के प्रतिनिधियों के अलावा किसान संगठनों और आंदोलन के शाहजहांपुर-खेडा बोर्डर के अगुआ नेताओं ने भी सम्बोधित किया। सर्वसम्मति से आंदोलन की सभी मांगों को माने जाने तक आंदोलन जारी रखने और भारत बंद को ऐतिहासिक रूप से कामयाब बनाने का फैसला किया गया।कन्वेंशन को कुणाल रावत, डॉ सीबी यादव, गुरुचरण मोड, विक्रम मीणा, रितु बराला, हरेंद्र सिंह, शैलेंद्र अवस्थी, सुमित्रा चोपड़ा, शंकर यादव, रवींद्र शुक्ला, झाबरमल, सुरेंद्र चौधरी, पवन कुमार, महादेव रोजड़ा, मुरारी लाल जांगिड़, महेश बाजिया, शिशुपाल जाट, राजपाल मीणा, किशोर, बॉबी दीक्षित, के सी घुमरिया, बसंत हरियाणा, रामजी लाल यादव, हनुमान चांदीवाल, मदन यादव, खुर्शीद भाई, सुमेर सिंह एडवोकेट, जसवंत सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, सवाई सिंह, अयूब खान, भगवान यादव, हरिनारायण गिठाला, निशा सिद्धू आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। समापन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने कहा कि कन्वेंशन में हुई गंभीर चर्चा के आधार पर 27 सितम्बर के भारत बंद को ऐतिहासिक रूप से कामयाब बनाया जायेगा।आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा।कन्वेंशन का संचालन अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव डॉ.संजय”माधव” ने किया।
कन्वेंशन के पश्चात मानव श्रृंखला बनाकर किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुये भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *