श्रीगंगानगर। समेजा कोठी पुलिस ने कल देर रात एक युवती और दो युवकों को 2 किलो अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी करतारसिंह ने बताया कि बरूवाला के बस अड्डे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नीतू उर्फ गौरव पुत्र जयकिशन निवासी अनूपगढ़,सैफ अली पुत्र मजमुद्दीन बीकानेर और मनप्रीतकौर पत्नी को गुरजंटसिंह निवासी अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया गया। इनके पास एक थैले में 2 किलो गांजा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार यह गांजा सैफ अली इस युगल को बेचने के लिए लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि मनप्रीत कौर ने अपने पति को छोड़ रखा है। वह पिछले कुछ समय से नीतू उर्फ गौरव के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। उसके एक बच्चा भी है। एनडीपीएस एक्ट में इनके विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच रायसिंहनगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्रसिंह कर रहे हैं।