Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कपिल शर्मा शो:लॉकडाउन में घर में काम करने को लेकर सवाल पूछने पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग बोले,- ‘नजफगढ़ का नवाब हूं’

‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे। इस शो का प्रोमों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने सहवाग से पूछा कि लॉकडाउन के दौरान घर के कामों में मदद करनी पड़ी होगी तब वह कहते हैं कि, “यार, नजफगढ़ का नवाब हूं। मैं काम करुंगा?” वीरेंद्र सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।

तू बोलता रहे और तेरा शो चलता रहे
कपिल ने दर्शकों से कहा कि सहवाग मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बहुत बातें करते थे तब सचिन तेंदुलकर उन्हें खाने के लिए केले देते थे और कहते कि, जब वह खाएंगे तो वह चुप रहेंगे। इसपर कपिल ने सहवाग से पूछा, आपको अगर लाइफ में किसी को केला खाने देना हो, किसको देना चाहेंगे आप? सहवाग ने बिना कुछ कहे अपने सामने वाली टेबल से एक केला उठाया और कपिल को दे दिया। हालाँकि, उन्होंने इसे वापस मांगा और समझाया, अगर तू केला खाएगा तो ये शो बंद हो जाएगा। इसलिए, तू बोलता रहे और तेरा शो चलता रहे।

गार्ड पहले बना उसके बाद हेलमेट
कपिल ने फिर कैफ से कहा कि, ज्यादातर क्रिकेटर लव मैरिज कर पत्नियां ढूंढते हैं। “बहार फील्डिंग करने का टाइम कब मिल जाता है आपको? आप फील्डर बड़े अच्छे हैं, मैं इसलिए पूंछ रहा हूं।कपिल की इस बात पर कैफ शांत रहे और कोई जवाब नही दिया।
प्रोमों में कपिल ने यह भी कहा कि पहले हेलमेट आया और गार्ड बाद में। तब सहवाग ने उन्हें सही किया और कहा, “उस समय दुनिया की जनसंख्या कम थी, इसलिए गार्ड पहले बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *