Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वजन घटाएगी हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग:तेज दौड़ने पर तेजी से घटता है कमर का फैट और हार्ट अटैक का खतरा, दौडते समय हार्ट रेट 80 फीसदी से ज्यादा न होने दें

कमर के पास अतिरिक्त चर्बी हृदयरोग, डायबिटीज और कुछ खास तरह के कैंसर का कारण है। द ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के मुताबिक, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग से इस चर्बी को 29% अधिक घटाया जा सकता है।

मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के प्रो. मार्टिन गिबाला बताते हैं, इसके लिए 20 मीटर की 8 से 10 बार तेज दौड़ लगा ली जाए तो इसे तेजी से घटा सकते हैं। जानिए, दौड़ लगाने के लिए आपको कौन सी बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं…

सही रनिंग के लिए ये तीन स्टेप फॉलो करना जरूरी
1. 15 मिनट का वार्म-अप जरूर करें: तेज दौड़ शुरू करने से पहले लगभग 10 से 15 मिनट तक वार्मअप जरूर करें। इसके लिए जॉगिंग कर सकते हैं या फिर फील्ड में धीमी गति से कुछ चक्कर लगा सकते हैं। इससे क्रैम्प आने की आशंका कम होती है। शरीर में हल्का पसीना आ जाएगा।

2. दौड़ने का सही तरीका समझें: दौड़ते समय ध्यान रखें कि जमीन पर पहले पंजे टच करें। अगला पैर सीधा सामने आए। हाथ तेजी से आगे पीछे हों। अगर शुरुआत कर रहे हैं तो चार से पांच दौड़ ही लगाएं। हर दौड़ के बाद पर्याप्त रेस्ट जरूर करें ताकि अगली दौड़ भी तेजी के साथ पूरी कर सकें।

3. हार्ट रेट की 80% क्षमता के साथ दौड़ें: दौड़ते समय आपका हार्ट रेट 80 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अपना अधिकतम हार्ट रेट पता करने के लिए 220 में से वर्तमान उम्र को घटाएं। यानी 40 साल के व्यक्ति की अधिकतम हार्ट रेट 220-40=180 होगी। इस हिसाब से 80% क्षमता यानी हार्ट रेट 160 से अधिक न हो। इसे पता करने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दौड़ो-चलो-दौड़ो कॉन्सेप्ट अपना सकते हैं

तेज दौड़ने की शुुरुआत में ‘दौड़ो-चलो-दौड़ो’ का कॉन्सेप्ट अपनाएं। इस कॉन्सेप्ट की शुरुआत एथलेटिक्स के चर्चित कोच और ओलिंपियन जेफ गैलोवे ने की थी। इसके तकनीक में हम कुछ देर या कुछ दूरी तक दौड़ते हैं और फिर चलते हैं। इसके बाद फिर दौड़ते हैं और फिर चलते हैं। नए सिरे से दौड़ शुरू करने या दोबारा से अपने शरीर को दौड़ने लायक बनाने के लिए यह बेहद कारगर साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *