नोहर (सीमा सन्देश)। बिहानी चौक पर स्थित आईआईएफएल फाइनेंस का विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ। ब्रांच मैनेजर कैलाश तिवाड़ी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया व सुमित, राजेन्द्र चाचाण ने फीता काटकर शाखा का भुभारम्भ किया। ट्रेटरी मैनेजरी राजेश कुमार ने बताया कि इस शाखा द्वारा ग्राहकों को गोल्ड पर आसानी से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और डिमेट खातों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उपप्रधान रामकुमार सैनी, जगदीश इन्दोरिया, जीए मोनिका, रहमान, विरेन्द्र, सीसी कमल कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। शाखा प्रबंधक ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।