Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दोस्तों से परेशान होकर युवक ने दी जान:जूनियर से बात नहीं करने की देते थे धमकी, पहले ट्रक के सामने कूदा तो नाकाम रहा, दूसरी बार ट्रेन के आगे लेट गया

बीकानेर

बीकानेर के एग्रीकल्चर कॉलेज में एक स्टूडेंट ने अपने दोस्तों से परेशान होकर ट्रेन के सामने सुसाइड कर लिया। वह अपने कॉलेज में पढ़ने वाली जूनियर से बात करता था। यह बात उसके साथियों को पसंद नहीं थी। वे लोग उसे परेशान करने लगे। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने बताया कि साथ में पढ़ने वाले लड़के उसे धमकी देते थे। इस कारण से वह अपनी जान दे रहा है। इसमें परेशान करने वाले चार लड़कों के नाम भी है। मामला सामने आने के बाद युवक के बड़े भाई ने बिछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चितावा नागौर निवासी प्रदीप कुमार मेघवाल फोर्थ ईयर का स्टूडेंट था। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में रहता था। सामने आया कि वह कॉलेज में पढ़ने वाली जूनियर से बात करता रहता था। इस बात को लेकर उसके साथ पढ़ने वाले रविन्द्र जाट निवासी परबतसर, गगन अभिजीत सिंह जाट निवासी डेगाना, राजकुमार बिजारणियां निवासी जोबनेर व शीश पाल जाट निवासी जोबनेर उसे परेशान करते थे। कई बार उसके कमरे में जाकर धमकाया और मारपीट भी की। इससे परेशान होकर प्रदीप ने बुधवार रात को ट्रेन के आगे लेट कर सुसाइड कर लिया।

मोबाइल पर मैसेज भेजा, धमकी दी- लड़की से मिला तो मार देंगे
युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसके अलावा सुसाइड से पहले उसने बड़े भाई को धमकी भरे स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जो पुलिस को भी दिए गए हैं। इन चारों दोस्तों ने कुछ दिन पहले ही प्रदीप को धमकाया था कि वो फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली लड़की से मिला तो मार देंगे।

पहले ट्रक के आगे कूदा तो नाकाम रहा
प्रदीप ने इससे पहले भी 15 सितंबर को सुसाइड की कोशिश की थी। तब उसने एक ट्रक के आगे कूद गया था, लेकिन वह बच गया। इसके बाद भी चारों लड़के परेशान करते रहे तो प्रदीप ने अब ट्रेन के आगे लेट कर जान दे दी।

लड़की से बातचीत का मामला
एफआईआर में बड़े भाई ने आरोप लगाया गया है कि फर्स्ट ईयर की एक लड़की के साथ बातचीत करने से चारों छात्र नाराज थे। इन लोगों ने जातिगत आधार पर प्रदीप को बात करने से मना किया। बाद में लड़की ने भी प्रदीप से आगे से बात नहीं करने की बात कह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *