हनुमानगढ़. जिले में तलवाड़ा थाना क्षेत्र में हरियाणा के समीपवर्ती सिरसा जिले के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के दो युवक नशीले पदार्थ चिट्टा सहित पकड़े गए हैं। थाना प्रभारी लखबीरसिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कल देर शाम को पवन वर्मा (25) तथा राकेश वर्मा पुत्र बीरबल राम निवासी मूसली थाना ऐलनाबाद जिला (सिरसा) को गिरफ्तार किया गया।इनके कब्जे से 6 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ है। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी आगे जांच संगरिया थाना में सब इंस्पेक्टर इमीचंद कर रहे हैं।